नई दिल्ली. कोरोना संकट के बीच आज पंचायती राज दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी देश के सरपंचों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने स्वामित्व योजना 2020 की शुरुआत करने के साथ ही ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और ई-ग्राम स्वराज ऐप लॉन्च किया. इस पोर्टल के जरिए ग्राम पंचायतों की समस्या, उनसे जुड़ी जानकारी एक जगह पर मौजूद रहेगी. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना संकट से हमें सबक मिला है कि अब आत्मनिर्भर होना काफी जरूरी है. उन्होने कि कोरोना संकट के बीच गांव वालों ने दुनिया को बड़ा संदेश दिया. गांव वालों ने सोशल डिस्टेंसिंग नहीं बल्कि ‘दो गज दूरी’ का संदेश दिया, जिसने कमाल कर दिया.
http://रामायण-महाभारत के बाद दूरदर्शन पर जल्द प्रसारित होगा श्री कृष्णा
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी ने सभी के काम करने के तरीके को बदल दिया है, अब हम आमने-सामने होकर बातें नहीं कर पा रहे हैं. पंचायती राज दिवस गांव तक स्वराज पहुंचाने का अवसर होता है, कोरोना संकट के बीच इसकी जरूरत बढ़ गई है. उन्होने कहा कि कोरोना संकट से कई तरह की मुसीबतें आईं, लेकिन इससे हमें संदेश भी मिला है. कोरोना संकट ने हमें सिखाया कि अब हमें आत्मनिर्भर बनना ही पड़ेगा, बिना आत्मनिर्भर बने ऐसे संकटों को झेल पाना मुश्किल है. आज बदली हुई परिस्थितियों ने हमें आत्मनिर्भर बनना याद दिलाया है, इनमें ग्राम पंचायतों का मजबूत रोल है. इससे लोकतंत्र भी मजबूत होगा. पीएम मोदी ने कहा कि अब गांव की मैपिंग ड्रोन के जरिए की जाएगी, जबकि बैंक से ऑनलाइन लेने में भी मदद मिलेगी.
http://आबादी 23 सौ और काम मिल रहा है मात्र 8 लोगों को…!
Interacting with Sarpanchs across the country through Video-Conferencing on Panchayati Raj Divas. https://t.co/irKVx4lKN6
— Narendra Modi (@narendramodi) April 24, 2020









