আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बालिका जमलो मड़कम की मृत्यु, एजेंट और नियोजक के विरूद्ध FIR

Published on: April 22, 2020
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रम विभाग के सचिव सोनमणि बोरा ने बीजापुर जिले की बालिका जमलो मड़कम की मृत्यु पर तेलंगाना के संबंधित नियोजक और एजेंट कुमारी सुनीता मरकामी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए. बीजापुर की श्रम निरीक्षक ने कोतवाली बीजापुर में आज प्राथमिकी दर्ज कराई है. उल्लेखनीय है कि मृतक बालिका जमलो मड़कम को सुनीता मरकाम (एजेंट) द्वारा अन्य 11 श्रमिकों के साथ तेलंगाना के संतोष मंचाल नियोजक के संस्थान में मिर्ची तोड़ने के कार्य के लिए लेकर गई थी. जिसकी सूचना श्रम विभाग को नहीं दी गई थी.

http://कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता, उप अभियंता निलंबित

लॉकडाउन होने के कारण जंगल के रास्ते से सभी श्रमिक कुमारी सुनीता मरकामी के माध्यम से वापस ग्राम आदेड जिला बीजापुर आ रहे थे. मृत्यु होने की जानकारी के बाद श्रम निरीक्षक के द्वारा पृथक जांच उपरांत ज्ञात हुआ कि कुमारी सुनीता मरकामी के द्वारा श्रम विभाग जिला बीजापुर को बिना कोई सूचना दिए 5 नाबालिग बच्चों को तेलंगाना लेकर गई है. जो मानव तस्करी की श्रेणी में आता है.  गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर जिले के ग्राम आदेड़ की 12 वर्षीय जमलो मड़कम की मृत्यु पर तात्कालिक सहायता के रूप में कुमारी मड़कम के परिवारजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की थी. पश्चात बीजापुर कलेक्टर से चर्चा उपरांत मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान कोष से 4 लाख रुपए की अतिरिक्त स्वीकृति दी है. इस प्रकार कुमारी मड़कम के परिवारजनों को कुल 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है.

http://अलग-अलग तीन मामले में 23 लीटर शराब बरामद, 3 पर कार्रवाई

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now