महासमुंद. बसना पुलिस ने अलग-अलग तीन मामले में शराब की तस्करी कर रहे तीन लोगों को पकड़ा और भारी मात्रा में शराब जब्त की है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने पोटापारा में रंजय पाइक पिता श्रीमत पाइक (28) जयपाल पटेल के मकान के पास आम पेड़ के नीचे हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब मात्रा 6 लीटर कीमती 1200 रुपए जब्त की. इसी क्रम में बोईरडीह चौक बसना में सहदेव भोई पिता बजल भोई (19) मोटरसाइकिल पैशन प्रो क्रमांक सीजी 6 पीए 0434 में परिवहन करते हुए 10 लीटर हाथ भट्टी निर्मित देशी महुआ शराब कीमत 2 हजार तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पैशन प्रो जब्त की.
http://गांगुली-धोनी नहीं, गंभीर ने इस खिलाड़ी को बताया अपना पसंदीदा कप्तान
इसी गांव में ही सीताराम विश्वकर्मा पिता नेहरू लाल विश्वकर्मा (22) अपने घर के सामने 7 लीटर देशी हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1400 को बेचने की नियत से घर में रखा था. पुलिस ने रेड मारकर शराब जब्त की. सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है. उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी वीणा यादव, उपनिरीक्षक लक्ष्मीनारायण साव, सउनि सिकंदर भोई, दरबारी राम तारम, आरक्षक अनिल खांडे, महेंद्र यादव, कौशल ध्रुव, नुतेन्द्र साहू, हरिशंकर साहू, आरक्षक सुभाषिनी भोई का योगदान रहा.
http://गांवों में काम का अभाव, मवेशियों के लिए गौठानों में चारा-पानी की व्यवस्था नहीं







