আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

24 घंटे में कोरोना के 796 नए केस, 35 की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय

Published on: April 13, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि देश में कोरोना के मामलों की संख्या 9152 तक पहुंच गई है. अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 857 मरीज ठीक होकर अपने अपने घर पहुंच चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 796 नए केस सामने आए हैं जबकि 35 लोगों की मौत हुई है. एक ही दिन में 141 लोग ठीक हुए हैं. गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि लॉकडाउन उपायों को लागू करने के लिए राज्य लगातार काम कर रहे हैं.

http://विधायक ने लोगों को बांटने पुलिसकर्मियों को सौंपा मास्क, अपील की- बिना मास्क घर से न निकलें बाहर

सेवानिवृत्त कर्मी, एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना), एनसीसी कैडेट और अन्य विभागों के अधिकारी भी लॉकडाउन उपायों को लागू करने में पुलिस की सहायता कर रहे हैं. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के रमन आर गंगाखेडकर ने बताया कि कल तक कोविड-19 के 2,06,212 नमूनों की जांच की गई है. उन्होंने कहा कि चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, जिस गति से हम आज परीक्षण कर रहे हैं, हमारे पास एक स्टॉक है जिसके साथ हम अगले छह सप्ताह तक आसानी से परीक्षण कर सकते हैं.

http://कल सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now