আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

विधायक ने लोगों को बांटने पुलिसकर्मियों को सौंपा मास्क, अपील की- बिना मास्क घर से न निकलें बाहर

Published on: April 13, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. सोमवार को विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने शहर के चैक-चैराहों व आउटर में ड्यूटीरत पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को मास्क वितरित कर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया. उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे लोगों को बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकलने समझाइश देने की बात कही. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन-प्रशासन लोगों को घरों में रहने और बाहर निकलने पर मास्क पहनने के लिए जागरूक कर रहा है. बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं और बिना मास्क के ही भीड़भाड़ स्थानों पर पहुंच रहे हैं. इसी को ध्यान में रखकर सोमवार को विधायक श्री चंद्राकर ने पहल करते हुए लभरा मोड, बरोंडा चौक, भलेसर रोड में मुक्तिधाम के पास, लोहिया चौक, अंबेडकर चौक, एकता चौक पहुंचे.

http://कल सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

यहां डयूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को लोगों को बांटने के लिए अर्जेंट टेलर्स के सहयोग से प्राप्त मास्क मुहैया कराया. विधायक श्री चंद्राकर ने बताया कि चिकित्सकीय विशेषज्ञों द्वारा कोविड-19 की रोकथाम व बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मास्क-फेस कवर पहनना आवश्यक बताया गया है. जिस पर राज्य सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति को घर से बाहर सार्वजनिक स्थलों में निकलते समय मास्क-फेस कवर पहनना अनिवार्य किया है. इसके लिए बाजार में मिलने वाले ट्रिपल लेयर मास्क का प्रयोग किया जा सकता है या फिर होम मेड तीन परतों वाला फेस कवर बनाया जा सकता है. इस होम मेड मास्क-फेस कवर को साबुन से साफ कर फिर से प्रयोग में लाया जा सकता है. मास्क-फेस कवर उपलब्ध नहीं होने पर गमछा, रूमाल, दुपपट्टा का भी फेस कवर के रूप में प्रयोग किया जा सकता है, बशर्ते मुंह व नाक पूरी तरह से ढंका हो. उन्होंने लोगों को इसका पालन करने करने की अपील की है.

http://टीआई समेत 7 पर हमला, करीब दर्जनभर धाराओं के तहत जुर्म दर्ज, दो पकड़ाए

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now