আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

देश में कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं, जागरूक और सतर्क रहें : स्वास्थ्य मंत्रालय

Published on: April 10, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कहा कि देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 6,412 मामलों की पुष्टि हुई है. इनमें से 503 लोग ठीक हो चुके हैं. अब तक 199 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 678 नए केस सामने आए हैं और 33 लोगों की मौत हुई है. उन्होने कहा कि गुरुवार को कोरोना के 16 हजार टेस्ट किए गए. इसमें से 2 फीसदी संक्रमित मिले हैं. यानी 320 टेस्ट ही संक्रमित निकले. एकत्र किए गए सैंपल के आधार पर, संक्रमण दर अधिक नहीं है. लव अग्रवाल ने कहा कि देश में अभी तक कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन जागरूक और सतर्क रहें.

http://लॉकडाउन में फंसा बेटा तो 1400 किमी दोपहिया चलाकर वापस ले आईं मां

अग्रवाल ने आगे बताया कि हमें घरेलू स्तर पर 1 करोड़ हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्विन टैबलेट की जरूरत है जबकि हमारे पास फिलहाल 3.28 करोड़ टैबलेट उपलब्ध हैं. उन्होने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार हमारे लिए हानिकारक है. उनके साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं उनके मनोबल को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती हैं. उन्होने कहा कि कोरोना से लड़ाई के लिए 15 हजार करोड़ के पैकेज का ऐलान किया गया है. ये मदद राज्यों को दी जाएगी.

http://लॉकडाउन उठाने का निर्णय पूरी संवेदनशीलता और सावधानी के साथ किया जाएगा : भूपेश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now