আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लॉकडाउन में फंसा बेटा तो 1400 किमी दोपहिया चलाकर वापस ले आईं मां

Published on: April 10, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे पढ़कर आपको फिर से यकीन हो जाएगा कि एक मां अगर चाहे तो अपने बच्चों के लिए क्या नहीं कर सकती है. दरअसल, लॉकडाउन में फंसे अपने बेटे को घर लाने के लिए एक मां ने स्कूटी से 1400 किमी सफर किया और अपने बेटे को 3 दिन में घर वापस लेकर आई. तेलंगाना के निजामाबाद जिले में रहने वाली रजिया बेगम (50) सोमवार सुबह स्थानीय पुलिस की परमिशन लेकर सोलो राइड के लिए आंध्रप्रदेश के नेल्लौर के लिए निकलीं जो करीब 700 किमी दूर है. हाइवे की सूनी सड़कों पर स्कूटी दौड़ाते हुए नेल्लौर पहुंची और फिर वहां से अपने बेटे को पीछे बैठाकर बुधवार शाम को निजामाबाद जिले में अपने घर वापस पहुंचीं.

http://लॉकडाउन उठाने का निर्णय पूरी संवेदनशीलता और सावधानी के साथ किया जाएगा : भूपेश

उन्होने बताया कि टू-व्हीलर से यह एक कठिन यात्रा थी लेकिन बेटे को लाने के दृढ़ निश्चय ने सारे डर को खत्म कर दिया. रात को जरूर डर लगा जब सड़क पर न तो कोई इंसान था और न ही ट्रैफिक का मूवमेंट. रजिया निजामाबाद जिले में बोधन कस्बे के एक सरकारी स्कूल में हेडमिस्ट्रेस हैं, जो हैदराबाद से 200 किलोमीटर दूर है. रजिया के पति 15 साल पहले ही गुजर चुके हैं. उनका बेटा 17 साल का निजामुद्दीन है जो एमबीबीएस के लिए तैयारी कर रहा है. रजिया अपने छोटे बेटे निजामुद्दीन को लेने नेल्लौर के रहमताबाद पहुंची थी जहां उसका बेटा फंसा हुआ था. उनका बेटा अपने एक दोस्त को छोड़ने के लिए यहां आया था लेकिन लॉकडाउन में फंस गया था. रास्ते में खाने के लिए उन्होंने काफी सारी रोटी पैक करा ली थीं. रास्ते में जब प्यास लगती थी तो पेट्रोल पंप पर रुककर प्यास बुझाकर फिर आगे चल देतीं थीं. इस तरह 3 दिन में 1400 किमी की ड्राइविंग कर रजिया बेगम लॉकडाउन में फंसे अपने बेटे को वापस लाईं.

http://वोडाफोन-आइडिया ऑफर, दूसरों का अकाउंट रिचार्ज कर कमाएं पैसे

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now