नई दिल्ली. कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है. उन्होंने पीएम केअर्स फंड में अपना सहयोग देते हुए योगदान करने का फैसला लिया है. लेकिन सबसे खास बात ये है कि उन्होंने इस फंड के लिए धनराशि के बारे में खुलासा नहीं किया है. सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कपल ने लिखा, ‘मौजूदा परिस्थितियों में, छोटे से छोटा प्रयास भी मायने रखता है. हम पूरी विनम्रता के साथ पीएम केयर्स फंड में योगदान का संकल्प लेते हैं, और आशा है कि आप भी इसमें योगदान देंगे. इस संकट की घड़ी में हम सब एक साथ हैं. जय हिंद. दीपिका और रणवीर.’
http://कोरबा में एक और कोरोना संक्रमित, एम्स लाने की तैयारी
बता दें कि लॉकडाउन के चलते रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं. दोनों ही इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें साझा कर रहे हैं. वहीं दोनों की तस्वीरों को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद भी कर रहे हैं. दोनों की तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो जा रही हैं.
http://लॉकडाउन, क्वॉरंटाइन उल्लंघन एवं विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने पर 29 अपराध दर्ज
https://twitter.com/deepikapadukone/status/1246311913384009728










