আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लॉकडाउन, क्वॉरंटाइन उल्लंघन एवं विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने पर 29 अपराध दर्ज

Published on: April 4, 2020
---Advertisement---

रायपुर. लॉकडाउन, क्वॉरंटाइन उल्लंघन करने एवं विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने पर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 29 अपराध दर्ज किए हैं. गरियाबंद में 2, धमतरी में 1, महासमुंद 5, बलौदाबाजार में 1, दुर्ग में 2, बेमेतरा में 1, बिलासपुर में 3, मुंगेली में 8, जांजगीर-चाम्पा में 1, कोरिया में 2, कांकेर में 1, कोंडागांव में 1, सुकमा में 1 अपराध दर्ज किया गया है. पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं.

http://अधिक मूल्य पर खाद्य सामग्री की बिक्री, किराना दुकान सील

दुग्ध महासंघ ने की घर पहुंच सेवा शुरू

रायपुर. कोरोना वायरस (कोविड-19) संकट और लॉकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित ने अपने उपभोक्ताओं को घर पहुंच सेवा उपलब्ध करा रही है. दुग्ध महासंघ से मिली जानकारी के अनुसार उपभोक्ताओं को पाँच सौ रुपए की सामग्री ऑर्डर करने पर उनके बताए पते पर भेजने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि दुग्ध महासंघ की ओर से उपभोक्ताओं की घर पहुँच सुविधा के लिए व्हाट्सएप नंबर पर ऑर्डर लिए जा रहे हैं. सभी उपभोक्ता 98277 26833 नंबर पर व्हाट्सएप कर संलग्न सूची अनुसार अपनी पसंद की सामग्री का चयन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि दुग्ध महासंघ द्वारा उपभोक्ताओं के द्वारा सुबह 10 बजे तक किए गए ऑर्डर शाम 5 से 7 बजे तक तथा रात्रि 10 बजे तक प्राप्त आर्डर सुबह 8 से 10 बजे तक प्रदाय किया जाएगा.

http://अब मोबाइल एम्बुलेंस के जरिए होगा सैंपल कलेक्शन, कोरोना संभावितों के पहुंचेंगी घर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now