আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरबा में एक और कोरोना संक्रमित, एम्स लाने की तैयारी

Published on: April 4, 2020
---Advertisement---

रायपुर. तबलीगी जमात का एक युवक कोरोना पॉजीटिव पाया गया है. जानकारी के अनुसार उक्त युवक महाराष्ट्र नागपुर के पास स्थित कामठी से लौटा था. युवक कोरबा के कटघोरा पुरानी बस्ती में पाया गया है. रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उसे एम्स रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है. बता दें कि जमात के करीब 30 लोगों को आइसोलेटेड किया गया था. वहीं इस युवक को छोड़कर अब करीब 29 जमातियों को अभी भी आइसोलेटेड किया गया है. उक्त युवक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है. हालांकि कोरोना पॉजीटिव युवक का कहना है कि वह दिल्ली नहीं गया है और ना ही किसी तबलीगी मरकज कार्यक्रम में शामिल हुआ है. आशंका है कि वह महाराष्ट्र में ही किसी कोरोना पॉजीटिव के संपर्क आया होगा.

http://लॉकडाउन, क्वॉरंटाइन उल्लंघन एवं विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने पर 29 अपराध दर्ज

मुख्यमंत्री सहायता कोष में छत्तीसगढ़ वायर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने दिए 5 लाख रुपए

रायपुर. कोविड-19 महामारी के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा पूरी मुस्तैदी से चलाए जा रहे प्रयासों को और सशक्त बनाने में समाज का हर वर्ग अपना सकारात्मक योगदान दे रहा है. इसी तारतम्य में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ वायर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने 5 लाख रुपए की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराई है. उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने यह चेक मुख्यमंत्री को उनके निवास कार्यालय में सौंपा. मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ वायर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के इस आर्थिक सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इस चुनौती भरी घड़ी में छत्तीसगढ़ के अनेक औद्योगिक और व्यापारिक समूहों, समाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं सहित सामान्य लोगों ने जिस तरह से अपने सामाजिक दायित्व को निभाया है, उसकी प्रशंसा पूरे देश में हो रही है.

http://अधिक मूल्य पर खाद्य सामग्री की बिक्री, किराना दुकान सील

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now