नई दिल्ली. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के आंकड़े कंट्रोल में हैं. कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर आज सैनिकों की तरह देश की सेवा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर कोरोना के मरीजों का इलाज करते हुए किसी भी डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ या कोरोना के वार्ड में साफ-सफाई करने वाले कर्मचारी क्यों न हो की मौत होती है तो दिल्ली सरकार उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि देगी. चाहे वे प्राइवेट हॉस्पिटल के हों या सरकारी इससे फर्क नहीं पड़ेगा.
http://आम आदमी के लिए राहत, इतने रुपए सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, पुलिस आयुक्त और अन्य अधिकारियों के साथ दैनिक वीडियो कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली में चिकित्सा तैयारियों, जरूरी चिकित्सा उपकरण, डिस्चार्ज गाइडलाइन, गैर-अस्पताल आइसोलेशन और क्वारंटाइन एवं लॉकडाउन को लागू करने के उपायों की समीक्षा की. उपराज्यपाल ने संक्रमण वाले क्षेत्रों, क्वॉरंटाइन सेंटर्स, सार्वजनिक स्थानों को सैनेटाइज करने के लिए फायर ब्रिगेड का उपयोग करने की सलाह दी. उपराज्यपाल ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस बीमारी की रोकथाम के लिए उपाय करें.
http://VIDEO : नेहा कक्कड़ का नया गाना ‘जिनके लिए’ रिलीज
If anyone loses their life while serving #COVID19 patients, whether sanitation workers, doctors or nurses, their family will be provided Rs 1 crore as respect to their service. Whether they are from private or government sector doesn't matter: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal pic.twitter.com/UJdnHmbC2Z
— ANI (@ANI) April 1, 2020
Also advised to use fire brigade for disinfecting vulnerable neighbourhoods, especially the hot spot areas, quarantine centres, public places, etc. Directed district disaster management authorities to take concerted preventive actions: Delhi Lieutenant Governor Anil Baijal https://t.co/bvXWHMyg9E
— ANI (@ANI) April 1, 2020









