আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आम आदमी के लिए राहत, इतने रुपए सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर

Published on: April 1, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के इस संकट की घड़ी में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना-सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर कटौती की है. आज से 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर के दाम दिल्ली में 61.5 रुपए सस्ता हो गया है. इसके बाद इसकी कीमत 744 रुपए रह गई है, पहले यह 805.50 रुपए था. कोलकाता में इसका दाम घटकर 744.50 रुपए, मुंबई में 714.50 रुपए और चेन्नई में 761.50 रुपए हो गया है. इसके अतिरिक्त कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में भी कटौती कर दी है. दिल्ली में 19 किलोग्राम का रसोई गैस सिलिंडर 96 रुपए सस्ता हो गया है. पहले यह 1,381.50 रुपए का था, जो आज से ग्राहकों को 1,285.50 रुपए में मिलेगा.

http://VIDEO : नेहा कक्कड़ का नया गाना ‘जिनके लिए’ रिलीज

वहीं कोलकाता में इसकी कीमत घटकर 1,348.50 रुपए, मुंबई में 1,234.50 रुपए और चेन्नई में 1,402 रुपए हो गई है. पांच किलो वाला सिलेंडर भी 21.50 रुपए कम होने के बाद 286.50 रुपए का हो गया है. बता दें कि वर्तमान में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है. अगर इससे अधिक सिलेंडर चाहिए तो बाजार मूल्य पर खरीदारी करनी होती है. हालांकि सरकार हर साल 12 सिलेंडरों पर जो सब्सिडी देती है, उसकी कीमत भी महीने-दर-महीने बदलती रहती है. औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक सब्सिडी की राशि निर्धारित करते हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now