আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

विदेश यात्रा से लौटकर क्वॉरेंटाइन में नहीं रहने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

Published on: March 25, 2020
---Advertisement---

रायपुर. पुलिस ने विदेश प्रवास से लौटने की जानकारी नहीं देने और होम-क्वॉरेंटाइन में नहीं रहने वाले भिलाई के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. सुपेला थाने में युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 269, 270 और 271 तथा महामारी अधिनियम, 1897 की धारा 3 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है. प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने विदेश और अंतर्राज्यीय प्रवास से लौटने वालों को क्वारेंटाइन किया जा रहा है. विदेश से लौटने की जानकारी छुपाने और क्वारेंटाइन में नहीं रहने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है.

http://देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, रेस्टोरेंट, होटल बार और पंजीयन कार्यालय अब 31 तक रहेंगे बंद

स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 15 दिनों में विदेश से लौटने वाले सभी लोगों को हेल्पलाइन नंबर 104 पर फोन कर सूचित करने और 14 दिनों तक होम-क्वारेंटाइन में रहने की कई बार अपील की है. इसका उल्लंघन करने वालों को कानूनी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गई है. प्रदेश में महामारी अधिनियम, 1897 भी प्रभावी है. जानकारी छिपाने और जन स्वास्थ्य को खतरे में डालने वालों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी.

http://शहर के चिन्हित 9 स्थानों में सुबह 7 से 12 बजे तक मिलेंगी सब्जियां

http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2 नए मरीज, अब तक 3 मामले आए सामने

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now