আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सीएम केजरीवाल की घोषणा, 72 लाख लोगों को फ्री राशन, वृद्धा-विधवा पेंशन दोगुना

Published on: March 21, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. सीएम केजरीवाल ने कोरोना के खतरे की वजह से दिल्ली में मिलने वाले राशन के कोटा को बढ़ा दिया है और इसे फ्री देने की घोषणा की है. इसके तहत 72 लाख लोगों को 7.5 किलो राशन फ्री दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि इससे करीब 72 लाख लोग यानि 18 लाख परिवारों को सीधा फायदा होगा. इसके साथ ही उन्होंने विधवाओं, बुजुर्गों और विकलांगों की पेंशन को दोगुना कर दिया. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जो लोग बेघर हैं और नाइट शेल्टर्स में रह रहे हैं उनके लिए सुबह और शाम का खाना इन्हीं शेल्टर्स में दिया जाएगा. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इन शेल्टर्स में काई आकर खाना खा सकता है. उन्होने कहा कि गरीब और दिहाड़ी मजदूरों पर बहुत मार पड़ रही है.

http://कांग्रेस के बागी 21 पूर्व विधायक भाजपा में शामिल, सिंधिया का दावा- सबको मिलेगा टिकट

हम नहीं चाहते कि कोई भुखमरी का शिकार हो.  अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन पर कहा कि अभी इस तरह का कोई निर्णय नहीं लिया गया है लेकिन यदि जरूरत पड़ती है तो लोगों की सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली को लॉकडाउन भी कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि जनता कर्फ्यू के दौरान दिल्ली की 50 फीसदी बसें नहीं चलेंगी. अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कुछ लोगों को आइसोलेशन में रहना पसंद नहीं आ रहा है. ऐसे में वे लोग होटलों में जाकर रुके हैं. ऐसे में अब लोगों की सुविधा को देखते हुए होटलों पर लगने वाला जीएसटी माफ किया जा रहा है.

http://देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, रेस्टोरेंट, होटल बार, सभी पंजीयन कार्यालय 3 दिन रहेंगे बंद

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now