नई दिल्ली. मध्यप्रदेश में चले सियासी ड्रामे के बीच बंगलूरू में ठहरे कांग्रेस के 21 पूर्व विधायकों ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ले ली. बिसाहूलाल साहू ने पहले ही भाजपा की सदस्यता ले ली थी. सभी पूर्व विधायक शनिवार को बंगलूरू से दिल्ली पहुंचे और पहले भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की. इसके बाद सभी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे, जहां उन सभी को सदस्यता दिलाई गई. इस दौरान कैलाश विजयवर्गी, नरेंद्र सिंह तोमर और धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे. पूर्व विधायकों को भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमारे 22 विधायक आज पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आशीर्वाद से भाजपा में शामिल हुए हैं. सभी को टिकटमिलेगा. उन्होंने कहा कि नड्डा ने उन्हें आश्वस्त करते हुए भरोसा दिया है कि सभी का सम्मान बनाए रखा जाएगा.
http://देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, रेस्टोरेंट, होटल बार, सभी पंजीयन कार्यालय 3 दिन रहेंगे बंद
कनिका की पार्टी में शामिल यूपी के मंत्री समेत 45 की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव
नई दिल्ली. बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर की पार्टी में शामिल होने वाले यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह समेत 45 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. बता दें कि पार्टी में शामिल हुए 28 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, इनमें यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी शामिल हैं. इनके अलावा 17 अन्य लोगों की कोरोना रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है.
http://आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी शासकीय कार्यालय 31 तक रहेंगे बंद
Jyotiraditya Scindia, BJP: Our 22 MLAs have joined BJP today with the blessings of Party President JP Nadda. All will get tickets. He encouraged us and assured that everyone's honour will be maintained. https://t.co/kgTnmQ90jw pic.twitter.com/nj4zlsmtQH
— ANI (@ANI) March 21, 2020









