नई दिल्ली. पूर्व भारतीय कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. गली क्रिकेट के इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने कहा कि इसने बचपन की याद ताजा कर दी. एमएस धोनी आईसीसी विश्व कप के बाद से टीम इंडिया से बाहर हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘जब आपको पता होता है कि क्या होने वाला है और आप अपना कैमरा ऑन कर देते हैं. अगले एक मिनट में आपको वही मिल जाता है.
http://सीमेंट संयंत्र के मुख्य द्वार पर विधायक शकुंतला करेंगी धरना-प्रदर्शन
खराब रोशनी के लिए माफी मांगता हूं लेकिन यह दिलचस्प था कि पहली गेंद ट्रायल गेंद होती है और अंपायर का फैसला अंतिम फैसला होता है. स्कूल के वे दिन याद आ गए. वे इसे कभी स्वीकार नहीं करते, अगर इसका वीडियो नहीं होता. हमने क्रिकेट में कभी न कभी ऐसा होते हुए जरूर देखा होगा. इसलिए आप भी इसका मजा लीजिए.’ हाल ही में खबर आई थी कि धोनी कम से कम दो महीने और टीम इंडिया से दूर रहेंगे. वे दिसंबर में भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं.
http://पीएम मोदी और NSA डोभाल पर हमले की साजिश, विशेष दस्ता तैयार कर रहा जैश-ए-मोहम्मद











