नई दिल्ली. पाकिस्तान का आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर हमला करने के लिए आतंकियों का एक विशेष दस्ता तैयार कर कर रहा है. खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का बदला लेने के लिए भारत में बड़ा हमला करने फिराक में है. जानकारी के अनुसार पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई का एक अधिकारी भी इसमें जैश की मदद कर रहा है.
http://पेंशन से जुड़े नियम बदले, अब इन सब लोगों को मिलेंगे ज्यादा पैसे
विदेशी खुफिया एजेंसी को जैश के पाकिस्तानी आतंकवादी शमशेर वानी और जैश सरगना के बीच हुई बातचीत का पता चला है. जैश सितंबर में भारत में बड़े हमले करने की तैयारी में जुटा हुआ है. खुफिया एजेंसी से मिले इनपुट के मुताबिक जैश के आतंकी जम्मू, अमृतसर, पठानकोट, जयपुर, कानपुर, लखनऊ और दिल्ली समेत कुल 30 अतिसंवेदनशील शहरों को निशाना बना सकते हैं. इनपुट के आधार पर सभी अतिसंवेदनशील शहरों में पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है. विदेशी एजेंसी से मिली जानकारी के बाद एनएसए अजित डोभाल की भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है.
http://शिक्षकों के एक लाख पदों पर होगी भर्तियां, 14 हजार पदों पर पहले ही जारी हो चुका है नोटिफिकेशन









