नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यसभा के अपने 9 और सहयोगी दलों के 2 यानि कुल 11 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. भाजपा की पहली सूची में मध्य प्रदेश से कांग्रेस छोड़कर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया और बिहार से सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर को टिकट दिया है. राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मंगलवार को चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर निर्णय लिए जाने की जानकारी दी है. भाजपा ने असम से भुवनेश्वर कालीता, गुजरात से अभय भारद्वाज और रमीलाबेन बारा, झारखंड से दीपक प्रकाश, मणिपुर से लिए सेंबा महाराजा को टिकट दिया है.
http://माहिरा-पारस का म्यूजिक वीडियो ‘बारिश’ रिलीज, इमोशनल कर देगा गाना
महाराष्ट्र से श्रीमंत उदयना राजे भोंसले और राजस्थान से राजेंद्र गहलोत भाजपा के उम्मीदवार होंगे. भाजपा ने महाराष्ट्र और असम की एक-एक सीटें अपनी सहयोगी दलों के लिए छोड़ी है. महाराष्ट्र की एक सीट से भाजपा के गठबंधन सहयोगी आरपीआई (ए) के रामदास अठावले और असम से बीपीएफ के बुस्वजीत डाइमरी उम्मीदवार होंगे. विज्ञप्ति के अनुसार मंगलवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा के बाद नौ उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई.
http://भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया, जेपी नड्डा ने दिलाई सदस्यता










