আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कमलनाथ की बैठक में पहुंचे सिर्फ 88 विधायक, 4 और गायब

Published on: March 10, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं. सियासी घमासान के बीच 22 विधायकों ने इस्तीफे दे दिए हैं, जिसके बाद कमलनाथ सरकार पर संकट गहरा गया है. ये पूरी स्थिति ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद सामने आई है. इस पूरे सियासी घटनाक्रम के बीच कांग्रेस और भाजपा दोनों ने विधायक दल की बैठक बुलाई. कांग्रेस की विधायक दल की बैठक में कमलनाथ सरकार को एक और झटका लगा है. मंगलवार शाम 6 बजे शुरू हुई इस बैठक में कांग्रेस के महज 88 विधायकों ने हिस्सा लिया है.

http://स्वयंवर हुआ तो ये 3 एक्टर्स चाहती हैं तमन्ना, प्रभास का नाम भी शामिल

यानी कांग्रेस के चार और विधायक मीटिंग से गायब रहे. कांग्रेस की मीटिंग करीब दो घंटे तक चली. कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कुल 92 विधायक पहुंचे, जिनमें 4 निर्दलीय थे. बता दें कि कांग्रेस के कुल 114 विधायक थे, जिनमें से 22 ने खुले तौर पर अपने इस्तीफे दे दिए हैं, जबकि अब चार और विधायक मिसिंग हैं. यानी कुल 26 विधायक कांग्रेस से छिटकते नजर आ रहे हैं. इधर, भोपाल में भाजपा कार्यालय में पार्टी की विधायक दल की बैठक हुई. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री और दमोह से सांसद प्रहलाद पटेल और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता पहुंचे.

http://सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल को लिखा पत्र, 6 मंत्रियों को हटाने की सिफारिश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now