আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल को लिखा पत्र, 6 मंत्रियों को हटाने की सिफारिश

Published on: March 10, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल को एक पत्र लिखकर 6 मंत्रियों को हटाने की सिफारिश की है. कमलनाथ ने राज्यपाल को लिखे गए पत्र में तत्काल प्रभाव से अपने मंत्री मंडल के 6 सदस्यों को हटाने का आग्रह किया है. अब तक कांग्रेस के 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है. कमलनाथ ने राज्यपाल को लिखे गए अपने पत्र में कहा कि मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल के निम्नलिखित सदस्यों को मंत्री पद से हटाने की सिफारिश की जाती है. इन सभी सदस्यों को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने संबंधी आदेश तत्काल जारी करें. जिन मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर करने की सिफारिश कमलनाथ ने की है उनमें इमरती देवी, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह सिसौदिया, प्रद्युमन सिंह तोमर और डॉक्टर प्रभुराम चौधरी के नाम शामिल हैं.

http://ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छोड़ी कांग्रेस, 19 विधायकों ने भी दिया इस्तीफा

ईरान से 58 लोगों को लेकर भारत पहुंचा सी-17 ग्लोबमास्टर

नई दिल्ली. ईरान में तेजी से पांव पसार रहे कोरोना वायरस के बीच भारत ने वहां फंसे अपने नागिरकों के पहले बैच को निकाल लिया है. सोमवार रात भारत से रवाना हुआ एयरफोर्स का सी-17 ग्लोबमास्टर 58 लोगों को लेकर तेहरान से गाजियाबाद के हिंडन वायु सेना स्टेशन पर पहुंचा. एयरफोर्स का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान ने हिंडन एयरबेस से सोमवार रात 8.30 बजे उड़ान भरी थी और भारतीय नागरिकों को लेकर मंगलवार सुबह हिंडन एयरबेस पर लौटा. ईरान से आए सभी नागरिकों की जांच के लिए क्वारंटीन (अलग स्थान) समेत अन्य चिकित्सा सुविधाएं स्थापित की गई हैं. इंडियन एयरफोर्स के मुताबिक ईरान से लौटे भारतीय नागरिकों को हिंडन में क्वारंटीन में रखा जाएगा.

http://आदिवासी छात्रावास से छात्र लापता, 4 दिन बाद मण्डल संयोजक ने पुलिस को दी सूचना

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now