नई दिल्ली. राहुल गांधी ने यस बैंक संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा कि यस बैंक नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी और उनके आइडिया ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया है. बता दें कि यस बैंक के संकट की वजह से करोड़ों ग्राहकों की जमा राशि पर संकट आ गया है. क्योंकि ग्राहक अब एक महीने में सिर्फ 50 हजार रुपए ही अपने खाते से निकाल सकते हैं. राहुल गांधी ने शुक्रवार दोपहर अपने ट्वीट में यस बैंक संकट पर तंज कसते हुए लिखा कि ‘नो यस बैंक. मोदी और उनके विचारों ने भारत की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया है.
http://कोरोना वायरस : दिल्ली में एक और मामला, भारत में अब तक 31 मरीज
गौरतलब है कि यस बैंक पर छाए आर्थिक संकट के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने निकासी को लेकर नया निर्देश जारी किया. इसके तहत यस बैंक के ग्राहक अपने खाते से एक महीने में सिर्फ 50 हजार रुपए की राशि निकाल पाएंगे. इस फैसले के बाद से ही यस बैंक के ग्राहकों में हलचल बढ़ गई और हर कोई एटीएम या ब्रांच में अपने पैसे निकालने की ओर दौड़ पड़ा. शुक्रवार सुबह देश के कई हिस्सों में एटीएम के बाहर लंबी कतारें दिखीं और परेशान ग्राहक दिखे.
http://तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर पलटी, सीएएफ जवान सहित 5 की मौत
No Yes Bank.
Modi and his ideas have destroyed India’s economy.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 6, 2020









