दंतेवाड़ा. गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में सीएएफ जवान, पीएचई के सब इंजीनियर सहित पांच लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद पलट गई. हादसे में कार सवार सभी लोग अंदर ही फंस गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक कार सवार 5 लोग गुरुवार रात गीदम की ओर से बारसूर की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान गणेश बाहर नाला के पास कार पेड़ से टकराने के बाद कार पलट गई. शुक्रवार सुबह राहगीरों ने पलटी कार देखी और पुलिस को घटना की जानकारी दी. बाद सीआरपीएफ 195 बटालियन के जवान मौके पर पहुंचे और शवों को बाहर निकाला.
मृतकों पीएचई विभाग में सब इंजीनियर सुरेंद्र ठाकुर, क्लर्क रामधर पांडे व अनिल परसुल, सीएएफ 21वीं वाहिनी आरक्षक सुखलाल पांडे और राजेश शामिल हैं. कार सवारों की पहचान उनके पास मिले आधार कार्ड से हुई है. सभी बीजापुर के रहने वाले थे. जगदलपुर से विभागीय कार्य करने के पश्चात रात करीब 1 बजे सभी बीजापुर के लिए निकले थे. आरक्षक छुट्टी में घर जाने वाला था, इसलिए उसके भाई रामधर ने साथ चलने को कहा था. जगदलपुर से वापसी के दौरान सुखलाल पांडे ने बारसूर निवासी अपने जीजा जगेंद्र कुमार नेगी को बुलाया था.
http://कोरोना वायरस से बचने और फैलने से रोकने बरतें ये सावधानियां
Abhishek Pallav, Dantewada Superintendent of Police: Five people have lost their lives in a road accident near Nagphani, under Barsoor police station limits. #Chhattisgarh pic.twitter.com/ddb768WcR3
— ANI (@ANI) March 6, 2020







