আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना वायरस : दिल्ली में एक और मामला, भारत में अब तक 31 मरीज

Published on: March 6, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है. दिल्ली में एक और पॉजिटिव मरीज मिला है. बताया जा रहा है कि यह शख्स थाईलैंड और मलेशिया से वापस लौटा है. अब तक कोरोना वायरस के 31 मामले सामने आ चुके हैं. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में एक संदिग्ध मिला है, जिसे 14 दिन तक घर में रहने की सलाह दी गई है. अधिकारियों के मुताबिक, इटली से आए एक व्यक्ति को सुंदरबनी के बीडीसी चेयरमैन के घर में रखा गया है. शख्स बीडीसी चेयरपर्सन का रिश्तेदार है और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके घर गया था.

http://तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर पलटी, सीएएफ जवान सहित 5 की मौत

खबरों के मुताबिक, वह दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुंदरबनी आया था. हालांकि व्यक्ति में कोरोनावायरस के कोई लक्षण नहीं हैं, लेकिन एहतियाती उपाय के रूप में उसे अलग घर में रखा गया है. उसके सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है. देश में कोरोना से ग्रसित मरीजों की संख्या 30 को पार कर चुकी है, हालांकि इनमें से 3 मरीजों का सफल इलाज हो चुका है. वहीं 28 में से 15 मरीजों का इलाज गुरुग्राम में चल रहा है. दस मरीज दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है, 1 मरीज तेलंगाना में है और 2 मरीज जयपुर में है. इन 31 मरीजों में 16 मरीज इटली के निवासी हैं, जो हिंदुस्तान घूमने आए थे.

http://छत्तीसगढ़ में कोई भी कोरोना वायरस से प्रभावित नहीं, स्वास्थ्य विभाग की अपील- अफवाहों पर न दें ध्यान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now