नई दिल्ली. यो यो हनी सिंह का नया गाना ‘लोका’ रिलीज हो गया है. रिलीज होते ही इस गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है. इस गाने की खास बात यह है कि एक बार फिर हनी सिंह अपने उसी अवतार में नजर आ रहे हैं, जिस बात के लिए वो मशहूर हैं. म्यूजिक वीडियो टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. प्लीट रैपर स्टाइल में यॉट पर लड़कियों से घिरे हनी सिंह काफी कूल लग रहे हैं. गाने के लिरिक्स लिटिल गोलू और हनी सिंह ने मिलकर लिखे हैं और एक बार फिर से गाना वैसा ही है जैसा हनी सिंह से उम्मीद की जाती है.
http://ग्रामीण जिला अध्यक्ष और महामंत्री ने बजट को बताया सर्वजन हितैषी
थोड़े से कैची फ्रेज, थोड़ी चीप लाइन्स और रेपीटेटिव वर्ड्स के साथ कुछ कमाल की बीट्स को जोड़ा गया है ताकि एक बढ़िया पार्टी नंबर तैयार किया जा सके. हनी सिंह ने खुद ही इस गाने को आवाज दी है और इस म्यूजिक वीडियो का प्रोडक्शन भी हनी सिंह ने ही किया है. इस वीडियो में हनी सिंह एक बार फिर से अपने बढ़े हुए वजन और लंबे बालों वाले लुक में दिखे हैं. हनी सिंह का ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करना शुरू हो गया है. वीडियो-
http://सालों पुराने टैंकर को बनाया संपवेल, शहर की 70 हजार आबादी को अब 3 टाइम मिलेगा पानी










