महासमुंद. गर्मी में तीन समय पानी सप्लाई करने के लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है. नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने मौहारीभाठा पानी टंकी में कबाड़ से जुगाड़ करते हुए सालों पुराने जलपरी के टैंकर को संपवेल बनाया है. वहीं अब 15 मार्च से 70 हजार आबादी वाले शहर को तीन समय जल आपूर्ति की जाएगी. पदभार ग्रहण करते समय श्री चंद्राकर ने शहरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि शहरवासियों को गर्मी में तीन समय पेयजल आपूर्ति की जाएगी. उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए नपाध्यक्ष ने जल विभाग की कमान खुद संभाली. श्री चंद्राकर ने वर्षों से कबाड़ में पड़ी 17 हजार लीटर टैंकर जलपरी को संपवेल बनाया है.
उक्त पानी टैंकर को मौहारीभाठा पानी टंकी के नीचे स्थापित किया गया है. इस टैंकर को महानदी इंटकवेल से तथा पानी टंकी के बोर से जोड़ा गया है. बिजली चले जाने की स्थिति में जल भराव प्रभावित नहीं होगा. उक्त संपवेल में भरा हुआ पानी को टंकी में चढ़ाने की व्यवस्था की गई है. नपाध्यक्ष श्री चंद्राकर ने कहा है कि सातों पानी टंकी का कनेक्शन पूरा कर लिया गया है. कोई-कोई स्थानों में पानी की आपूर्ति में कमी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता इसके लिए उन्होंने खेद जताया है. नपाध्यक्ष श्री चंद्राकर ने कहा कि पाइपलाइन में भी खराबी हो सकती है जिसे सातों टंकी से पानी सप्लाई करने के बाद ही समझा जा सकता है. ऐसी स्थिति में उन्होने शहरवासियों से सहयोग की अपेक्षा की है.
http://एमपी की 48 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब के साथ तीन गिरफ्तार







