नई दिल्ली. भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म सांड की आंख का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. रिलायंस एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर इसे अपलोड किया गया है और कुछ ही घंटों में इस पर हजारों की संख्या में व्यूज, लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं. ट्रेलर में तापसी और भूमि का अभिनय दमदार जान पड़ रहा है. यह फिल्म यूपी के जोहड़ी गांव में रहने वाली शूटर दादी और रिवाल्वर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की कहानी है, जिन्होंने निशानेबाजी के मुकाबले में कई मेडल जीते.
http://गृहमंत्री शाह ने दिया एक पहचान पत्र का प्रस्ताव, कहा- 2021 में डिजिटल होगी जनगणना
50 की उम्र में दो दादियों ने अपनी बच्चियों की खुशियों के लिए बंदूक उठाई और इसने उन दोनों को उस मुकाम पर पहुंचा दिया जिसकी कल्पना भारत ने शायद ही कभी की थी. उन्होंने कुल मिलाकर 352 मैडल्स जीते जिसने न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके गांव को भी मशहूर कर दिया. तापसी पन्नू ने ट्विटर पर इसे साझा करते हुए लिखा, “आ गया… मेहनत से हमारा प्यार… लेकिन ये वाला हम सब की माताओं को समर्पित है.” फिल्म 25 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी.
http://लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले निबटा लें सभी जरूरी काम
https://youtu.be/-uA-ONin_5M










