नई दिल्ली. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे का इस साल पहला भोजपुरी होली गाना रिलीज हो गया है. इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है. इस गाने को रिलीज होने के बाद अब तक 1.4 लाख लोगों ने इसे देख लिया है. इस गाने का नाम है ‘होलिया में लागे बड़ी डर’. गाने को भोजपुरी सिंगर खुशबू जैन ने गाया है. आम्रपाली दुबे के चाहने वालों को इस गाने में उनका मन मोह लेने वाला डांस देखने को मिल रहा है.
http://दो ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग, 2 लोगों की जिंदा जलने से मौत
इसमें आम्रपाली दुबे पूरी तरह से होली के रंग में रंगी दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है. इस भोजपुरी होली सॉन्ग को अनन्या क्राफ्ट एंड विजन म्यूजिक ने रिलीज किया है. गाने के लेखक हैं पवन पांडे और म्यूजिक आजाद सिंह ने दिया है. बता दें कि आम्रपाली दुबे को 2014 में आई भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से लोगों ने जाना. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली आम्रपाली दुबे को 2015 में सर्वश्रेष्ठ डेब्यू एक्ट्रेस के पुरस्कार से नवाजा गया.
http://पैदा होते ही गुस्से से घूरती रही बच्ची, डॉक्टर भी रह गए हैरान










