नई दिल्ली. एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें पैदा होते ही बच्ची रोने के बजाय गुस्से से डॉक्टरों को देख रही है. ब्राजील के रियो डी जेनेरियो के एक अस्पताल में 13 जनवरी को एक बच्ची का जन्म हुआ. लेकिन जन्म के दौरान आम बच्चों की तरह वह रोई ही नहीं. इसके बाद डॉक्टरों ने चाहा कि गर्भनाल काटने से पहले उसे रुलाया जाए, लेकिन बच्ची थी कि अपने चेहरे पर गुस्से के भाव लिए डॉक्टरों को एकटक देखती रही. बच्ची की इस हरकत से डॉक्टर भी एक बार को हक्का-बक्का रह गए. उन्होंने फौरन बच्ची की फोटो खींच ली. डॉक्टरों ने बताया कि हम बच्ची की इस हरकत को देखकर बहुत हैरान हुए.
http://सीएए को लेकर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में तीसरे दिन भी हिंसा जारी, अब तक 7 की मौत
उनका कहना था कि आज तक उन्होंने कभी भी इस तरह से बच्चों को ऐसा कुछ करते नहीं देखा है. डॉक्टरों ने बताया कि जब बच्ची की गर्भनाल काटी गई तो वह रोने लगी. दूसरी ओर, इस तस्वीर को अस्पताल की तरफ से शेयर किया गया है. बच्ची के माता-पिता ने उसका नाम इसाबेल परेरा डी जीसस रखा है. बच्ची की मां डायना डी जीसस बारबोसा ने इस पल को संजोकर रखना चाहती थी, इसलिए उन्होंने स्थानीय फोटोग्राफर रोड्रिगो कंट्समैन को बुलाया. डायना ने बताया कि तस्वीर इस बात को बयां करती है कि बच्ची कितनी बहादुर है.
http://समस्या और मांगों को लेकर कलेक्टर-एसपी को नपाध्यक्ष का पत्र









