আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दो ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग, 2 लोगों की जिंदा जलने से मौत

Published on: February 25, 2020
---Advertisement---

खरसिया. सोमवार देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद आग लग गई और विस्फोट शुरू हो गया जिससे 2 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक देहजरी स्थित केएल एनर्जी कंपनी से कोयला लेकर ट्रक बिलासपुर जा रहा था. इसी दौरान बरगढ़ गांव के पास सामने से चना-चुनी भरकर आ रहे दूसरे ट्रक से उनकी टक्कर हो गई. हादसे के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई.

http://पैदा होते ही गुस्से से घूरती रही बच्ची, डॉक्टर भी रह गए हैरान

दोनों ट्रकों में विस्फोट शुरू हो गया. अचानक आग और विस्फोट होते देखकर आसपास के लोग भाग कर दूर हटे और पुलिस को सूचना दी. फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के पहुंचने से पहले दोनों ट्रक जल गए. इस दौरान कोयला लदे ट्रक का चालक जिबरील अंसारी और खलासी जसमुईदीन अंसारी सीट पर बैठे-बैठे ही जिंदा जल गए. दूसरे ट्रक के चालक रामेश्वर भारद्वाज और खलासी भूषण भरद्वाज गंभीर रूप से झुलस गए. दोनों का निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

http://सीएए को लेकर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में तीसरे दिन भी हिंसा जारी, अब तक 7 की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now