আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जीएसआई का दावा- सोनभद्र की खदान में 3000 टन नहीं, केवल 160 किलो सोना

Published on: February 23, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र की खदान में 3000 हजार टन नहीं, बल्कि सिर्फ 160 किलो सोना होने का दावा किया है. शनिवार को जीएसआई की तरफ से कहा गया है कि सोनभद्र जिले में इस तरह के विशाल भंडार का अनुमान नहीं लगाया गया है. जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने कहा कि मीडिया के छपी रिपोर्ट के लिए हम कोई पार्टी नहीं है, जीएसआई ने यूपी के सोनभद्र जिले में इस तरह के विशाल भंडार का अनुमान नहीं लगाया है.

http://बाइक चलाने के विवाद में तीन युवकों द्वारा छात्र की चाकू मारकर हत्या

जीएसआई के डायरेक्टर के मुताबिक, सोनभद्र में सिर्फ 52806.25 टन स्वर्ण अस्यक होने की बात कही गई है न कि शुद्ध सोना. सोनभद्र में मिले स्वर्ण अयस्क से सिर्फ 3.03 ग्राम प्रति टन ही सोना निकल सकता है. जिसे अगर जोड़ा जाए तो सोनभद्र की खदान से सिर्फ 160 किलो सोना ही निकलेगा. हालांकि इस दौरान जीएसआई के डायरेक्टर डॉ जीएस तिवारी ने कहा है कि सोनभद्र में सोने की तलाश के लिए जीएसआई का सर्वे अभी जारी है, और आगे भी जारी रहेगा. इसलिए सोनभद्र की पहाड़ियों में और अधिक सोने की संभावनाओ से इनकार नहीं किया जा सकता है. हम लगातार सोने की तलाश के लिये सोनभद्र की पहाड़ियों की सर्वे कर रहे हैं.

http://धान खरीदी के मुद्दे पर धरना देने पहुंचे भाजपायी आपस में भिड़े

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now