नई दिल्ली. कर्नाटक में बफेलो रेस (भैंसा दौड़) में रिकॉर्ड बनाने वाले श्रीनिवास गौड़ा सोशल मीडिया में छाए हुए हैं. उनका वीडियो वायरल होता हुआ खेल मंत्री किरेन रिजीजू तक भी पहुंच गया है. खेल मंत्री ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए श्रीनिवास गौड़ा में ओलंपिक की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं. उन्होंने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) अधिकारियों को श्रीनिवासन का ट्रायल लेने का आदेश दिया है. श्रीनिवास गौड़ा (28) ने पारंपरिक खेल ‘कंबाला रेस’ में 145 मीटर की दूरी 13.62 सेकंड में तय की थी. यह कंबाला रेस के इतिहास में अब तक का रिकॉर्ड है. कंबाला रेस के दौरान श्रीनिवासन की रफ्तार दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट से भी अधिक थी. जमैका के बोल्ट के नाम 100 मीटर की रेस 9.58 सेकंड में जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है.
http://रात्रिकालीन सफाई अभियान जारी, नपाध्यक्ष ने चेताया- कचरे फेंका तो होगी सख्त कार्रवाई
श्रीनिवास गौड़ा ने कंबाला रेस में 100 मीटर की दूरी करीब 9.55 सेकंड में ही पार कर ली थी. यानी, उन्होंने 100 मीटर की दूरी तय करने में बोल्ट से भी कम समय लिया था. गौड़ा की इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें बेहतर ट्रेनिंग देने और ओलंपिक में भेजने की मांग सरकार से कर रहे थे. खेल मंत्री किरेन रिजीजू ने शनिवार को ट्वीट कर श्रीनिवास गौड़ा को ज्यादा सुविधाएं देने की पेशकश की, ताकि उनकी प्रतिभा को सही मंच दिया जा सके. खेल मंत्री ने लिखा, ‘मैंने साई (SAI) के प्रशिक्षकों से कहा है कि वे श्रीनिवासन गौड़ा का ट्रायल लें. देश के कई हिस्सों में ओलंपिक को लेकर पर्याप्त जागरूकता या जानकारी नहीं है. मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि भारत की कोई भी प्रतिभा वंचित ना रह जाए.’ रिजिजू ने इसके बाद एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि SAI ने श्रीनिवास से बात की है. उनका रेल टिकट भी करा दिया गया है. सोमवार को उनका SAI सेंटर पर ट्रायल किया जाएगा.
http://3 चीतलों का शिकार, वन अमले ने दोनों आरोपियों को पीछा कर दबोचा
I'll call Karnataka's Srinivasa Gowda for trials by top SAI Coaches. There's lack of knowledge in masses about the standards of Olympics especially in athletics where ultimate human strength & endurance are surpassed. I'll ensure that no talents in India is left out untested. https://t.co/ohCLQ1YNK0
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 15, 2020









