रायपुर. शिवसेना जिलाध्यक्ष शशांक देशमुख (सन्नी) एवं जिला महासचिव राहुल सोनवानी की उपस्थिति में शिवसेना जिला सचिव प्रफुल्ल साहू के नेतृत्व में अभनपुर में शुक्रवार को विधानसभा स्तरीय बैठक रखी गई जिसमें रविकांत तारक (सोनू दीवाना) को अभनपुर विधानसभा का पुनः प्रभारी बनाया गया. बैठक में पार्टी के सिद्धांतों के संबंध में बताते हुए विस्तार और गठन प्रक्रिया में तेजी लाने कहा गया. बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष शशांक देशमुख, जिला महासचिव राहुल सोनवानी, जिला सचिव हिमांशु शर्मा, जिला सचिव प्रफुल साहू, धरसींवा अध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा, राज वर्मा, सोनू दीवाना, राजू, प्रेम, त्रिलोकी साहू, पुनाराम टण्डन, प्रवीण डांडेकर, रजनीकांत, आशीष साहू, दिव्यशु, जीवेंद्र बैस, मनीष, मानसिंग, सागर साहू, केवल साहू, तुषार साहू, चितरंजन यादव, दिवाकर साहू समेत सैकड़ों शिवसैनिक उपस्थित थे.
http://आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शहरी सत्ता के लिए दर्जनभर दावेदार
पुंछ में PAK ने किया सीजफायर का उल्लंघन
नई दिल्ली. पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है. शनिवार को जम्मू कश्मीर पुंछ के शाहपुर और किरनी सेक्टर में पाकिस्तानी सेक्टर ने गोलीबारी की. भारतीय सेनापाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है. बता दें कि पाकिस्तान बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है. इससे पहले सोमवार को पाकिस्तान एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी की.
http://11 खाद्य अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, देखिए सूची







