আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

निर्भया केस की सुनवाई के दौरान बेहोश हुईं जस्टिस भानुमति

Published on: February 14, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. निर्भया के दोषियों को अलग-अलग फांसी दिए जाने की केंद्र सरकार की याचिका की सुनवाई करते हुए जस्टिस आर भानुमति बेहोश हो गईं. इसके बाद उन्हें तुरंत चैम्बर में ले जाया गया. पीठ ने सुनवाई को स्थगित कर दिया है और कहा कि आदेश बाद में जारी किया जाएगा. फैसला लिखवाने से ठीक पहले जस्टिस भानुमति को चक्कर आया. कहा जा रहा है कि उनको बुखार भी है और उनका रक्तचाप भी बढ़ा हुआ था. जस्टिस भानुमति को चैम्बर से महिला पुलिसकर्मी व्हील चेयर पर डिस्पेंसरी तक ले गईं.

http://सीजी जनादेश की खबर पर मुहर, उषा बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष

जस्टिस भानुमति की तबीयत खराब होने के बारे में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि, जस्टिस आर. भानुमति जब सुनवाई कर रही थीं तो उन्हें तेज बुखार था और उन्हें अब भी तेज बुखार है. चेंबर में डॉक्टर उनका परीक्षण कर रहे हैं. इन दिनों उनका इलाज चल रहा है और सुनवाई करते वक्त भी वो बुखार में थीं. हालांकि न्यायमूर्ति भानुमति जल्द ही होश में आ गयीं और उन्हें वहां डायस पर बैठे अन्य न्यायाधीशों तथा उच्चतम न्यायालय के कर्मियों ने चैंबर में पहुंचाया. उन्हें व्हील चेयर पर ले जा गया. बाद में न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना ने कहा कि मामले में आदेश अब चेंबर में सुनाया जाएगा.

http://निर्भया के दोषी विनय की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज, कहा- मानसिक हालत ठीक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now