रजिंदर खनूजा
पिथौरा. cgjanadesh.com की रपट एक बार फिर सटीक साबित हुई और कांग्रेस समर्थित श्रीमती उषा पटेल महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष एवं लक्ष्मण पटेल उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित हो गए हैं. आज जिला पंचायत निर्वाचन हेतु सुबह से ही जिला मुख्यालय में गहमा गहमी का माहौल था. कांग्रेस में अंदरूनी गुटबाजी के चलते एक बार यह भी लगने लगा था कि कांग्रेस का एक धड़ा भितरघात ना कर दे पर बताया जा रहा है कि महासमुंद जिला पंचायत में उषा पटेल को ही जिला अध्यक्ष बनाए जाने हेतु उच्च स्तरीय प्रयास हो रहे थे. लिहाज आज सुबह से ही जिला पंचायत सदस्यों को महासमुंद विधायक के निवास में एकत्र करना प्रारंभ किया गया.
http://निर्भया के दोषी विनय की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज, कहा- मानसिक हालत ठीक
जब 9 सदस्य विधायक निवास फिर कांग्रेस भवन पहुंचे तब कही जिला कांग्रेस एवं जिले के विधायकों ने चैन की सांस ली. दोपहर 11 बजे से प्रारम्भ चुनावी प्रक्रिया 3 बजे समाप्त हुई. परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद हेतु उषा पटेल ने 11 मत हासिल कर भाजपा की अल्का नरेश चन्द्राकर 4 को 7 वोटो से हराया. वहीं उपाध्यक्ष पद हेतु लक्ष्मण पटेल 11 ने भी भाजपा की हेमकुमारी 4 को 7 मतों से हराया. उक्त चुनाव में कांग्रेस की ओर से महासमुंद विधायक विनोद चन्द्राकर, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव एवं पिथोरा के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनन्त सिंह वर्मा विगत 2 दिनों से सक्रिय थे. ज्ञात हो कि उषा पटेल जिला पंचायत क्षेत्र क्र 8 एवं उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल क्षेत्र क्र 3 से जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं.
http://माधुरी दीक्षित के गाने पर इन लड़कियों ने लगाए जबरदस्त ठुमके, देखिए VIDEO
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री उषा पटेल का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय!







