नई दिल्ली. संजय कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘राजा’ का एक गाना ‘अखियां मिलाऊं कभी’ लोगों के बीच काफी मशहूर हुआ था और आज भी इस गाने का क्रेज युवाओं के बीच देखने को मिलता है. इस गाने में माधुरी के डांस पर लोग फिदा हो गए थे. इन दिनों इंटरनेट पर इसी गाने पर डांस का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो को ‘डांस विद शिखा’ ने नाम के एक यू-ट्यूब चैनल द्वारा पिछले साल सिंतबर में पहले अपलोड किया था. बता दें, इस वीडियो में कुल 3 लड़कियों ने जबरदस्त डांस किया है.
http://रेलवे में एक बार फिर बंपर वैकेंसी, आज से करें आवेदन
इस वीडियो में परफॉर्म कर रहीं लड़कियों के डांस के मूव्स ऐसे हैं, जो आपका दिल जीत लेंगी. इस वीडियो को अब तक 7,914,739 बार देखा जा चुका है. व्यूज के साथ-साथ इस वीडियो में काफी प्रतिक्रियाएं भी आए हैं. इस वीडियो में परफॉर्म कर रहीं लड़कियों ने इस गाने में अपना जबरदस्त मूव्स दिखाया है. इसलिए लोगों को इनका डांस काफी पसंद आ रहा है. तीनों लड़कियों ने मिलकर इस गाने को अपने डांस से एक बार फिर लोगों को देखने पर मजबूर कर दिया है. देखिए वीडियो-
http://पुनिया के बयान पर भाजपा का पलटवार, विकृत होती जा रही कांग्रेस की सोच










