खरसिया. सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी का प्रसारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के संकेत देते हुए रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि अपनी बात रखने के लिए सोशल मीडिया बेहतर माध्यम है, परंतु इसका दुरुपयोग करते हुए यदि किसी व्यक्ति या समाज को टारगेट कर अनर्गल टिप्पणी से सामाजिक वैमनस्य बढ़ाने वालों के प्रति कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं नगर के वरिष्ठजन, गणमान्य एवं कार्यक्रम में उपस्थित बुद्धिजीवियों तथा आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश पर तथा पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस विभाग द्वारा सुनियोजित योजना बनाकर आम जनता से सामंजस्य बनाने हेतु यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है. उन्होने कहा कि 10 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सेवा देते हुए मैं भी छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया हो चुका हूं.
http://कांग्रेस में गुटबाजी, भाजपा को हो सकता है फायदा
जिले भर में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा उन्होने कहा कि आम जनता किसी न किसी नकारात्मक अवसर पर ही पुलिस से संपर्क करती है, ऐसे में भी पुलिस वाले पूरी ऊर्जा के साथ उनका सहयोग करते हैं. आज सकारात्मक माहौल में आम जनता से मिलकर मुझे खुशी हो रही है. मंगलवार को चौकी पुलिस प्रांगण में हुई पुलिस चौपाल में एसडीओपी पितांबर पटेल, टीआई सुमत राम साहू, चौकी प्रभारी नंदकिशोर गौतम सहित पूरे पुलिस महकमा तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए लोगों की शिकायतें सुनीं और अधीनस्थों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और पुलिस मित्रों को हेलमेट प्रदान किए गए.
http://आपत्तिजनक हालत में महिला शिक्षाकर्मी गिरफ्तार







