बागबाहरा. 25 सदस्यीय जनपद पंचायत बागबाहरा में कांग्रेस समर्थित सदस्यों के अधिक संख्या में जीतकर आने की खबर है. सूत्रों की मानें तो करीब 16 सदस्य कांग्रेस और 9 सदस्य भाजपा से जीत कर आए हैं. जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव गुरूवार को होने जा रहा है. इस चुनाव के लिए कांग्रेस-भाजपा दोनों दल ने अपनी पूरी शक्ति झोंक दी है. भाजपा ने स्मिता हितेश चंद्राकर को और कांग्रेस ने शशि तेजन चंद्राकर को अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया है. अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित होने के बाद निर्वाचित सदस्यों की तगड़ी घेराबंदी हो रही है. चर्चा है कि चुनाव पूर्व इस रस्साकशी में भाजपा काफी आगे बढ़ चुकी है वहीं कांग्रेस आपसी खींचतान के कारण पूरी तरह से पिछड़ती दिख रही है. कांग्रेस की इस फूट और खींचतान का पूरी तरह फायदा उठाते हुए वर्तमान 25 सदस्यीय सीट में से 15 सदस्य भाजपा के साथ अज्ञातवास में है.
http://आपत्तिजनक हालत में महिला शिक्षाकर्मी गिरफ्तार
यही वजह है कि जनपद में भाजपा का कब्जा जमाने की पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है. यहां यह बताना लाजिमी होगा कि हितेश चंद्राकर अपने पुराने सभी समर्थकों को एकजुट करने में सफल हुए हैं. उनके सभी समर्थकों की एकजुटता के कारण जनपद अध्यक्ष सीट पर भाजपा का कब्जा लगभग तय माना जा रहा है. कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर आपसी टकराहट भारी पड़ रही है. विधायक की पहली पसंद वर्तमान अध्यक्ष शशि चंद्राकर का नाम प्रमुखता से रखने के कारण कांग्रेस का एक धड़ा नाराज बताए जा रहे हैं. बताते हैं कि इस नाराजगी के कारण एक दूसरे सदस्य का नाम आगे बढ़ाने से यह स्थिति निर्मित हुई है. कांग्रेस ने दोनों के बीच रायशुमारी करने का भरसक प्रयास किया मगर बात बन नहीं पाई. नाराज सदस्य किसी एक सदस्य को लेकर कहीं अन्यत्र लापता हो गया. इस सदस्य के लापता होने के कारण से ही कांग्रेस का गणित गड़बड़ा गया फलस्वरूप कांग्रेस के पास कुल 10 सदस्य ही होने का अनुमान लगाया जा रहा है. कांग्रेस की इस फूट और गुटबाजी का फायदा सीधे तौर पर भाजपा को होते दिखाई देने लगा है.
http://राजधानी की तर्ज पर महासमुंद में गढ़ कलेवा शुरू करने की तैयारी







