कोरबा. एक महिला शिक्षाकर्मी को कोरबा और बालको पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है. पिछले लंबे समय से महिला द्वारा देहव्यापार किए जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी, लेकिन समय पर पुलिस के नहीं पहुंचने के कारण मामले का पर्दाफाश नहीं हो पा रहा था. सोमवार शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करने अपने व्यक्ति को ग्राहक बनाकर महिला के पास भेजा. ग्राहक ने 700 रुपए में सौदा तय किया और महिला के घर घुस गया. इधर, पुलिस भी राजपत्रित अधिकारी और महिला कर्मचारियों के साथ घर के भीतर घुसी और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. पुलिस ने अपने व्यक्ति को बाहर भेजते हुए दोषी महिला को तत्काल गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है.
http://राजधानी की तर्ज पर महासमुंद में गढ़ कलेवा शुरू करने की तैयारी
इलाज के दौरान वृद्ध की मौत
महासमुंद. बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मोंगरापाली निवासी डेरहाराम सिन्हा पिता तिलकराम सिन्हा (65) का उपचार के दौरान रायपुर मेकाहारा में मौत हो गई. जहर खुरानी के बाद उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया था. पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया है.
http://भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो और भारतीय वन सेवा के एक अधिकारी के प्रभार में फेरबदल







