আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

U19WC : पाकिस्तान को 10 विकेट से हरा फाइनल में पहुंचा भारत

Published on: February 4, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 10 विकेट से धूल चटा दी है. इसी के साथ ही भारत ने पाकिस्तानी चुनौती को धवस्त करते हुए रिकॉर्ड सातवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल में भारत का मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा. पोटचेफ्स्ट्रूम के सेनवेस पार्क मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 172 रनों पर ही ढेर कर दिया. जवाब में भारत ने आसानी से 173 का छोटा लक्ष्य हासिल कर लिया.

http://राशन कार्डों में आधार लिंकिंग की समयावधि अब 31 मार्च तक

सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़ते हुए नाबाद 105 रनों की पारी खेली. इसके अलावा दिव्यांश सक्सेना ने नाबाद 59 रन बनाए. इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 172 रनों पर ही ढेर कर दिया. पाकिस्तान के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़ों को छू सके. सुशांत मिश्रा ने तीन विकेट लिए. कार्तिक त्यागी और रवि बिश्नोई के हिस्से दो-दो विकेट आए. अथर्व अंकोलकर और यशस्वी जायसवाल भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे.

http://मां ने अपने दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, टॉयलेट में छिपाया शव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now