আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशन कार्डों में आधार लिंकिंग की समयावधि अब 31 मार्च तक

Published on: February 4, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश के राशन कार्डधारी उपभोक्ताओं के राशन कार्डों में आधार लिंकिंग के लिए समय बढ़ाकर 31 मार्च 2020 कर दिया गया है. राशनकार्डधारी उपभोक्ता अब अपने राशन कार्ड में आधार लिंकिंग 31 मार्च तक करा सकेंगे. आधार लिंकिंग के लिए समय बढ़ाने के संबंध में भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, खाद्य एवं सार्वजनिक विभाग द्वारा 24 दिसम्बर 2019 को अधिसूचना जारी की गई है. खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने प्रदेश के राशनकार्ड धारी उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक अपने राशनकार्डों में आधार लिंकिंग कराने की सलाह दी है.

http://मां ने अपने दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, टॉयलेट में छिपाया शव

सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए राज्य गीत का मानकीकरण, अवधि एक मिनट 15 सेकण्ड

रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत सार्वजनिक कार्यक्रमों में गायन हेतु राज्य गीत ‘‘अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार‘‘ का मानकीकरण करते हुए इसकी अवधि एक मिनट 15 सेकण्ड की गई है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसके पालन के संबंध में अध्यक्ष राजस्व मण्डल छत्तीसगढ़ बिलासपुर, समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त संभागायुक्त और कलेक्टर को निर्देश जारी किए गए हैं. ज्ञात हो कि राज्य शासन द्वारा डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा द्वारा लिखित छत्तीसगढ़ी गीत ‘अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार‘ को राज्य गीत घोषित किया गया है. राज्य गीत का गायन सभी शासकीय कार्यक्रमों के प्रारंभ में किए जाने का निर्देश भी जारी किया गया था. मंत्री परिषद में लिए निर्णय के अनुसार सार्वजनिक कार्यक्रमों में गायन हेतु राज्य गीत का मानकीकरण किया गया है, जो जनसम्पर्क एवं सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट www.dprcg.gov.in एवं http://gad.cg.gov.in/notice_display.aspx में अपलोड किया गया है.

http://25 आईएफएस अधिकारियों का स्थानांतरण, देखिए सूची

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now