जांजगीर-चांपा. मतदान कर्मियों को लेकर जा रही बस सोमवार देर रात सक्ति में सुवाडेरा के पास अचानक बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे नाले में जा गिरी. जिससे 12 गंभीर रूप से घायल हो गए और 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जानकारी के मुताबिक सक्ति विकासखंड में सोमवार को अंतिम चरण के पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद मतदान कर्मियों को एक बस से रवाना किया गया था. बस में ग्राम सरवानी, लहंगा समेत अलग-अलग 6 मतदान केंद्रों के 30 पोलिंग कर्मचारी मतदान सामग्री लेकर वापस सक्ति लौट रहे थे.
http://पढ़ने की जिद कर गई थी स्कूल, मिड डे मील के भगोने में गिरकर मौत
इसी दौरान रात करीब 9.45 बजे ग्राम सुवाडेरा के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे नाले में जा गिरी. चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया. जिसमें 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं 4 की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है. घायलों में कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है. 8 लोगों का अभी भी सक्ति अस्पताल में इलाज जारी है.
http://न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका







