আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : बीजेपी नेता ने पार्टी कार्यालय में पत्नी को जड़ा थप्पड़

Published on: September 20, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. बीजेपी की महरौली जिला इकाई के प्रमुख आजाद सिंह ने अपनी पत्नी और दक्षिण दिल्ली की पूर्व मेयर पर प्रदेश कार्यालय में कथित रूप से हमला कर दिया. आजाद ने बीजेपी ऑफिस में सभी के सामने अपनी पत्नी को चांटा मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले को लेकर बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने गुरुवार को आजाद सिंह को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है. एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि जावड़ेकर ने पंत मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक बुलाई थी. इस बैठक से बाहर आते ही दोनों में झगड़ा शुरू हो गया.

http://अर्थव्यवस्था पर वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, कंपनियों के लिए कॉरपोरेट टैक्स में कटौती

जानकारी के मुताबिक दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी के आदेश के बाद विकास तंवर को जिले का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. दिल्ली भाजपा का कोई नेता इस पर बात करने को तैयार नहीं है. लेकिन, सूत्रों की मानें तो आजाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं हैं और दोनों पक्षों के बीच कोर्ट में मामला भी चल रहा है. बीजेपी दफ्तर में हुए इस थप्पड़ कांड के बाद आजाद सिंह की पत्नी सरिता चौधरी पुलिस (Police) बुला ली थी. मौके पर पहुंची नॉर्थ एवेन्यू थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. बीजेपी ने भी मामले की जांच करने के लिए कमेटी बना दी है.

http://KBC-11 : इस सवाल का जवाब देकर मिड-डे-मील बनाने वाली बबीता बनीं करोड़पति

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now