আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत ने न्यूजीलैंड का 5-0 से किया क्लीन स्वीप, आखिरी मैच 7 रनों से जीता

Published on: February 2, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत ने न्यूजीलैंड को माउंट माउंगानुई में खेले गए पांच मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में 7 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड का 5-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. माउंट माउंगानुई में खेले गए पांचवें टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 163 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 156 रन ही बना पाई और भारत ने मैच जीत लिया. न्यूजीलैंड टीम रॉस टेलर (53) और टिम सेफर्ट (50) के अर्धशतकों के बावजूद 156 रन ही बना सकी.

http://श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला, 2 जवान समेत चार घायल

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए जबकि शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी ने दो-दो विकेट लिए. इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 163 रन बनाए. भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटने से पहले 60 रनों की पारी खेली. इसके अलावा केएल राहुल ने 45 रन और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 33 रन का योगदान दिया. मनीष पांडे चार गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 11 रनों पर नाबाद रहे. न्यूजीलैंड की ओर से स्कॉट कुग्गेलैन ने दो और हामिश बेनेट ने एक विकेट लिया. जसप्रीत बुमराह को ‘मैन ऑफ द मैच’ और सीरीज में सबसे ज्यादा 224 रन बनाने वाले केएल राहुल को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुना गया.

http://पत्नी की हत्या कर कटा सिर लेकर थाने जा रहा था युवक, रास्ते में गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now