আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पत्नी की हत्या कर कटा सिर लेकर थाने जा रहा था युवक, रास्ते में गिरफ्तार

Published on: February 2, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक शख्स ने पत्नी का सिर काटकर हत्या कर दी बाद सिर लेकर थाने की ओर चल पड़ा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर जा रही पुलिस ने रास्ते में ही हत्यारे पति को दबोचकर सिर अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. जबकि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक मामला जहांगीरबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का है. यहां के रहने वाले अखिलेश रावत पुत्र पलटू रावत का विवाह थाना सतरिख क्षेत्र के देवकहा पारा कुंवर गांव निवासी रामगोविंद की बेटी रंजना (22) के साथ दो साल पहले हुआ था. शादी के बाद एक बेटी ने जन्म लिया जिसकी बाद में मौत हो गई.

http://प्रत्याशी ने दिलाया भरोसा- जैन संघटना उठाएगा युवक के इलाज का पूरा खर्च

आरोपी युवक अखिलेश की मां लज्जावती व बहन पूजा के मुताबिक शुक्रवार देर रात अखिलेश व उसकी पत्नी रंजना के बीच काफी विवाद हुआ इस दौरान इन दोनों ने सास, ससुर व बहन को मारपीट कर घर से भगा दिया. इसके बाद शनिवार दोपहर दंपती के बीच एक बार फिर से हुए विवाद के बाद युवक ने अचानक हंसिया से हमलाकर पत्नी का गला रेत कर धड़ से सिर अलग कर दिया और सिर लेकर थाने चल दिया. इस दौरान जब ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को बताया. जानकारी पर पहुंची पुलिस ने थाने से कुछ दूर पहले आरोपी को हिरासत में ले लिया. आरोपी अखिलेश ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उसकी पत्नी इंसान नहीं राक्षस थी इसी के चलते उसने उसकी हत्या की है.

http://सीएएफ जवान ने साथियों पर की फायरिंग, एक की मौत, 2 गंभीर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now