नई दिल्ली. श्रीनगर के लाल चौक इलाके में रविवार को आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की टीम को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया. इस हमले में दो स्थानीय नागरिक और सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं. घायल नागरिकों और जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस वारदात को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है. इससे पहले 24 जनवरी को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पुराने शहर के नूरबाग इलाके में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला किया था. इस हमले में एक सीआरपीएफ का जवान घायल हुआ था.
http://पत्नी की हत्या कर कटा सिर लेकर थाने जा रहा था युवक, रास्ते में गिरफ्तार
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु आवेदन 18 फरवरी तक
बिलासपुर. एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका की नियुक्ति की जाएगी. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद हेतु वार्ड क्रमांक 65, 60 एवं सहायिका के पद हेतु वार्ड क्रमांक 34, 15 एवं 46 के 3 पद के लिए 4 फरवरी से 18 फरवरी 2020 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है. रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी तथा निर्धारित आवेदन पत्र कार्यालय के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दी गई है. इच्छुक आवेदनकर्ता 10.30 बजे से 5.30 बजे तक बंद लिफाफा में अथवा पंजीबद्ध डाक से आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं.
http://प्रत्याशी ने दिलाया भरोसा- जैन संघटना उठाएगा युवक के इलाज का पूरा खर्च









