महासमुंद. पिथौरा पुलिस ने 62 पौव्वा देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस के मुताबिक गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 डीएक्स 8865 पैसन प्रो को रोका. बाइक में सवार ग्राम डिघेपुर निवासी पवन साहू पिता राम लाल साहू (27), हरदेव साहू पिता अभिमन्यु साहू से 62 पौवा देशी शराब बरामद की गई. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि में खपाने के पंचायत चुनाव उद्देश्य से शराब ले जाया जा रहा था. दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक भीखम साहू, कुबेर जायसवाल, आरक्षक सौरभ बांसवार, नीलम मिश्रा, दाऊलाल चक्रधारी, अजय नेताम, दुधेस साहू, राजेन्द्र सिदार, रेस दीवान, जुनैद खान, चेतन ठाकुर का योगदान रहा.
मतदान केंद्रों के अंदर नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल
महासमुंद. त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2019-20 के सुचारू रूप से संचालन एवं गोपनीयता बनाए रखने के लिए मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल, कार्डलेस फोन, वायरलेस सेट एवं अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाईस ले जाना पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार जैन ने बताया कि निर्वाचन कार्य से संबंधित ऐसे अधिकारी जिन्हें मतदान केंद्र में प्रवेश करने का अधिकार प्राप्त है, वे अधिकारी आवश्यक संचार व्यवस्था के तहत मोबाइल आदि अपने साथ रख सकेंगे, किंतु किसी भी दशा में मतदान केंद्र के भीतर उपयोग नहीं कर सकेंगे.







