আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गणतंत्र दिवस पर बड़े हमले की साजिश रच रहे 5 आतंकी गिरफ्तार

Published on: January 16, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के 5 आतंकियो को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है. आतंकी गणतंत्र दिवस के मौके पर देश को दहलाने की साजिश रच रहे थे. आतंकियों के इस नापाक प्लान की खबर मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों ने अभियान चलाकर इन्हें गिरफ्तार किया है. आतंकियों के पास से हथियार व गोलाबारूद बरामद हुआ है. गिरफ्तार आतंकी इससे पहले श्रीनगर के अलग-अलग इलाकों में ग्रेनेड हमले के भी आरोपी हैं. पुलिस ने बताया कि पांचों आतंकवादी हजरतबल के रहने वाले हैं. इनके इजाज अहमद शेख, उमर हामिद शेख, इम्तियाज अहमद चिकला, साहिन फारूक गोजरी और अहमद मीर है.

http://Honda Activa 6G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

इससे पहले बुधवार को किश्तवाड़ में संघ तथा भाजपा नेताओं का हत्यारा हिजबुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर हारुन अब्बास वानी डोडा के गुंदना टांटना इलाके में पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया. एक अन्य आतंकी मौके से भाग निकला, जिसकी तलाश में अभियान चलाया जा रहा है. मारे गए आतंकी से पुलिस ने एक एके 47, तीन मैगजीन, एके 47 के 73 राउंड, एक चाइनीज ग्रेनेड और एक रेडियो सेट बरामद किया है. हारुन पर 15 लाख रुपए का इनाम था. वह किश्तवाड़ में दशकों से सक्रिय आतंकी जहांगीर सरूरी का करीबी था.

http://पूर्व कांग्रेस नेता की लापता बेटी का शव बरामद, विवाद पर प्रेमी ने की थी हत्या

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now