बिलासपुर. 11 दिनों से लापता पूर्व कांग्रेस नेता स्व. शंकर माली की बेटी सीमा की लाश कोनी अंतर्गत ग्राम बिरकोना खार में गुरुवार सुबह मिली. पुलिस के मुताबिक सीमा 5 जनवरी से लापता थी. इस मामले में पुलिस ने प्रभात नाम के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की. शुरू में तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा फिर उसने सीमा से प्रेम प्रसंग होने की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद उसने सीमा को मारकर उसकी लाश फेंक दी थी. सिविल लाइन पुलिस के अनुसार मिलन चौक में सीमा माली अपने दो बच्चों के साथ रहती थी.
http://धान की कमीशनखोरी बंद करे प्रदेश सरकार : पूनम
उसका पति से तलाक हो चुका था. पांच जनवरी की शाम वह चिकन लाने के लिए घर से निकली थी. उसने देर रात मोबाइल पर कॉल कर सूचित किया था कि,वह बुधवारी बाज़ार के पास है, अंधेरा होने की वजह से वह सुबह घर आएगी. इसके बाद से वह घर नहीं लौटी. सीमा के परिजनों ने फोन से संपर्क करने की कोशिश की पर बात नहीं बनी. इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई. पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड में पाया कि सीमा की लगातार प्रभात से बात हो रही थी. इसके चलते उससे पूछताछ की गई, आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
http://राशन वितरण में अनियमितता, शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक निलंबित
http://एक स्कूल जहां 25 सालों से विषय विशेषज्ञों का अभाव और विद्यार्थी ला रहे 92% अंक







