महासमुंद. शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्रा में स्थापना काल से ही विषय विशेषज्ञ व्याख्याताओं का अभाव है. ओड़िशा सीमा से लगे इस विद्यालय की स्थापना वर्ष 1994 में हुई है. वर्तमान में यह विद्यालय बागबाहरा विकासखंड में सर्वाधिक दर्ज संख्या वाला है. यहां कक्षा 9वीं एवं कक्षा 10वीं में दो-दो सेक्शन और 11वीं तथा 12वीं में तीन-तीन सेक्शन इस तरह कुल दस सेक्शनों में अध्यापन कार्य हो रहा है. शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष विजय शंकर निगम ने बताया कि शासन के स्वीकृत सेटअप के अनुसार वर्तमान में प्राचार्य का पद, जीव विज्ञान का एक पद, गणित के दोनों पद रिक्त है. इसी तरह भौतिकी, रसायन में एक-एक पद, वाणिज्य में एक पद, हिन्दी में एक पद, लेखापाल, सहायक ग्रेड 03, चौकीदार के सभी पद रिक्त हैं.
http://BCCI की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से धोनी बाहर, संन्यास की अटकलें तेज
इस विद्यालय के लिए कृषि संकाय की स्वीकृति के पश्चात पद स्थापना न होने से प्रारंभ नहीं किया जा सका है. गणित के पदों की पद स्थापना न होने से उच्चतर माध्यमिक में गणित संकाय की पढ़ाई से विद्यार्थी वंचित हैं. विज्ञान निकाय में एकमात्र व्याख्याता जीव विज्ञान में पदस्थ हैं शेष सभी पद रिक्त हैं. जबकि दर्ज संख्या के हिसाब से अतिरिक्त शिक्षकों की पात्रता बनती है. इस संदर्भ में संचालक लोक शिक्षण के अलावा स्कूल शिक्षा मंत्री, जिले के प्रभारी मंत्री, खल्लारी विधायक को पत्र लिखकर ध्यान आकर्षित कराया गया है. उन्होने बताया कि शिक्षकों की गंभीर समस्या के बावजूद नित नए नवाचार से क्षेत्र के शिक्षा जगत में विद्यालय का अलग स्थान है. यहां अटल टिंकरिंग लैब, स्मार्ट क्लास, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् के सहयोग से साइंस लायब्रेरी की सुविधाएं हैं. जिला प्रशासन से प्राप्त स्मार्ट क्लास एवं आईआईटी बॉम्बे एवं अन्य वैज्ञानिकों से ऑनलाइन मार्गदर्शन विद्यार्थियों को समय-समय पर मिलता रहता है. ग्लोबल सोलर यात्रा 2019 के तहत सोलर लैंप असेंबल सिखाने वाला जिले का एकमात्र स्कूल बना. इसी तरह अंतरराष्ट्रीय BRICSMATHS प्रतियोगिता में भाग लेकर यहां के विद्यार्थियों ने 100% तक अंक प्राप्त कर अंतराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय को पहचान दिलाई है. इस विद्यालय में कक्षा 12वीं का विज्ञान निकाय का परीक्षाफल पिछले कुछ वर्षों से लगभग शत-प्रतिशत आ रहा है. विशेषज्ञ व्याख्याताओं की कमी के बावजूद 92% तक अंक लाना यहां के विद्यार्थियों की लगन और मेहनत का घोतक है.
http://विधानसभा में भाजपा और जोगी कांग्रेस ने किया राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार







