नई दिल्ली. भारतीय टीम ने बुधवार को मोहाली में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से मात देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 149 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 150 रनों का टारगेट दिया. जवाब में भारत ने 19 ओवर में 3 विकेट गंवा कर 151 रन बना लिए और यह मैच जीत लिया. भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने 52 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की पारी खेली.
http://पीवी सिंधु से शादी करना चाहता है 70 साल का बुजुर्ग, कहा- कर लूंगा अगवा
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 31 गेंदों पर 40 रन बनाए. रोहित शर्मा (12), पंत ने (4) और अय्यर ने नाबाद (16) रन बनाए. इससे पहले साउथ अफ्रीका ने पांच विकेट पर 149 रनों का स्कोर बनाया और भारत को जीत के लिए 150 रनों का टारगेट दिया. कप्तान क्विंटन डि कॉक ही अर्धशतक (52) जमा सके. तेम्बा बावुमा (49) रन बनाए. भारत के लिए दीपक चहर ने दो विकेट लिए. नवदीप सैनी, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या को एक-एक सफलता मिली.
http://VIDEO : टोनी कक्कड़ का नया गाना बिजली की तार वायरल, उर्वशी पर फिदा हुए लोग











